कुत्ते के काटने से पलक लटकी, बहुत गहरे हैं जख्म

Updated on 19-08-2022 06:44 PM
 बांसखेड़ी कोलार में रहने वाली समाजसेवी नीलम मिश्रा का। वे उसी जगह रहती हैं, जहां 7 साल की सुहानी कुशवाह को कुत्ते ने नोंच दिया था। वे घटना की चश्मदीद भी हैं। घटना को जानने की कोशिश की। मिश्रा कहती हैं - अगले दिन सुबह कुत्ते को नगर निगम की टीम ने पकड़ लिया। वह दूसरे बच्चों पर भी हमला करने दौड़ रहा था।एक और चश्मदीद महेंद्र ने बताया - कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। मासूम का मुंह लहूलुहान हो गया था। तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू हुआ। बच्ची अब ठीक है, यह अच्छी खबर है।पहुंचाया था।

हालत ठीक, लेकिन जख्म गहरे
मासूम सुहानी की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन कुत्ते ने उसे गहरे जख्म दिए हैं। वह अभी भी खौफ में है। मां-पिता और बहनें उसका दिल बहला रही हैं। जिस आंख पर कुत्ते ने हमला किया, उसका ऑपरेशन भी हो चुका है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उधर, मोहल्ले वाले भी खौफ में है। हालांकि, नगर निगम ने यहां से कुछ कुत्ते पकड़े हैं, लेकिन अभी भी कई स्ट्रीट डॉग्स यहां हैं।

बड़ी बेटी को भी उसी कुत्ते ने काटा था
सुहानी के पास उसके पिता शिवकुमार कुशवाह, मां और बहनें हैं। तीन बहनों में सुहानी मंझली है। उसकी 11 वर्षीय बड़ी बहन सोहना को दो दिन पहले ही इसी कुत्ते ने काटा था। पिता ने इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी की थी। इसके बाद निगम की टीम कुत्ता पकड़ने गई, लेकिन बस्ती वाले ही विरोध करने लगे। इसके चलते कुत्ता नहीं पकड़ा जा सका था। इसके दो दिन बाद मंझली बेटी को भी कुत्ते ने काट लिया।शिवकुमार ने बताया, वह मजदूरी करता है। मूलत: सतना के बिहरा गांव का रहने वाला है। उसका भाई भी यही रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.