आठ नगरीय निकायों में फर्जी नियुक्ति घोटाला उजागर

Updated on 13-03-2022 10:07 PM

  भोपाल प्रदेश के आठ नगरीय निकायों में फर्जी नियुक्ति घोटाला उजागर हुआ है। प्रदेश के पांच नगर निगम, एक नगर पालिका और दो नगर परिषदों ने बगैर बजट प्रावधान के 34 करोड़ 40 लाख का भुगतान कर दिया। नगर निकायों ने फर्जी तरीके से अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों की नियुक्ति की।

 इतना ही नहीं, 34 करोड़ 40 लाख 67 हजार 135 रुपये मानदेय भी भुगतान कर दिया। मानदेय भुगतान से पहले बजट में इसका प्रविधान भी नहीं कराया। यह खुलासा संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा के प्रतिवेदन-2018-19 में हुआ है। प्रदेश के नगरीय निकायों में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी के कई मामले सामने आए हैं। फर्जी नियुक्ति का मामला इन्हीं में से है।

राज्य शासन ने नगरीय निकायों को अपने स्रोतों से प्राप्त आय के 65 प्रतिशत या सफाई कर्मियों की स्थिति में 75 प्रतिशत तक स्थापना व्यय सीमित रखने के निर्देश दिए हैं। स्थापना व्यय इस सीमा से अधिक हो, इसलिए शासन ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाई है।

 मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं में हुए आर्थिक नुकसान का मामला सामने आया है। आडिट रिपोर्ट में पाया गया है कि जिला पंचायत सीहोर, ग्वालियर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत स्तर पर संस्थाओं ने बिना बिल-वाउचर 15 करोड़ 10 लाख 26,102 रुपये का भुगतान कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

भंडार क्रय नियमों का पालन किए बगैर 36 करोड़ की खरीदी बताई गई, जिसमें कहीं कोई निविदा या कोटेशन बुलाने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

इसका खुलासा विधानसभा में आई रिपोर्ट में हुआ है। शासन ने स्पष्ट निर्देश हैं कि ज्यादा जरूरत हो, तो 89 दिन के लिए श्रमिक रखे जा सकते हैं। जांच में पाया गया गया है कि अधिकांश निकायों में सेवारत स्थाई कर्मियों के विरुद्ध मस्टर रोल पर सेवारत कर्मियों की संख्या कई गुना है। जिस कारण स्थापना व्यय कई गुना बढ़ जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.