कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे

Updated on 28-04-2022 11:31 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। दतिया जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीवेज का पानी पिलाया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं उनकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। ये लड़ाई अत्याचार और अन्याय के खिलाफ है।

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति का गठन किया है। समिति का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। गुरूवार को उनकी अगुवाई में कमेटी की पहली बैठक हुई।

 मीटिंग के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पीसीसी चीफ कमलनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यह कमेटी बनाई है। ये लड़ाई अत्याचार और अन्याय के खिलाफ है। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात हो रहा है। कार्यकर्ताओं पर पुलिस और सरकारी अधिकारी मिलकर फर्जी एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। सबसे ज्यादा दतिया जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहां करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई है।

ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को सीवेज का पानी पिलाया गया

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को दतिया जेल में सीवेज का पानी पिलाया गया। आज की बैठक में तय किया गया है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सबसे पहले दतिया जिले के प्रकरण तैयार करेंगे। दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती समेत पूरे परिवार पर फर्जी एफआईआर दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा, अलग-अलग जिलों में मीटिंग करेंगे, जमीन की लड़ाई लड़ेंगे। अब ये लड़ाई कार्यकर्ताओं की नहीं पूरे मध्यप्रदेश कांग्रेस के रहेगी। सबसे पहला आंदोलन इसको लेकर दतिया में होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.