एमएसपी पर खरीदी के लिए गेहूं को छन्ना लगाने को लेकर बोले किसान

Updated on 20-03-2022 08:05 PM

भोपाल यदि छन्ना लगाकर ही गेहूं बेचना है तो समर्थन मूल्य से कहीं ज्यादा कीमत बाजार में मिल जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं को  छन्ना लगाने के बाद बेचने को लेकर किसानों का यह तर्क है। किसानों को छन्ना का खर्च भी प्रति क्विंटल 20 रुपये देना होगा।

यही कारण है कि पिछले वर्ष प्रदेश के 28 लाख किसानों ने एमएसपी के लिए पंजीयन कराया था, जबकि इस वर्ष 20 लाख 77 हजार किसानों ने ही पंजीयन कराया है। इसका असर प्रदेश की गेहूं खरीद पर भी पड़ेगा। पिछले साल पंजाब को पीछे करने के बाद इस वर्ष गेहूं की कम खरीद होगी। ज्ञात हो किमध्य प्रदेश में 25 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए इस वर्ष जिन किसानों ने पंजीयन कराया है, उनमें से दो लाख किसानों को पचास-पचास रुपये पंजीयन शुल्क देना पड़ा है। दरअसल, पहले प्राथमिक साख सहकारी समिति में ही किसानों का पंजीयन नि:शुल्क किया जाता था, लेकिन इस वर्ष गेहूं खरीदी नीति में कई बदलाव किए गए हैं। उनमें पंजीयन का काम सहकारी समितियों के अलावा एमपी आनलाइन, कामन सर्विस सेंटर और एमपी किसान एप को भी दे दिया गया है। इन सेंटरों ने प्रत्येक किसान से पंजीयन के लिए पचास रुपये की वसूली की है।

बड़ी संख्या में किसानों को आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर भी अपडेट कराना पड़ रहा है। क्योंकि ओटीपी नंबर के आधार पर ही किसान के आधार नंबर का सत्यापन होना था। इस प्रक्रिया में भी किसानों को पचास रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। अब स्लाट बुक करने के लिए फिर इन सेंटरों में किसानों को जाना पड़ेगा। इस दौरान फिर उन्हें एक अन्य शुल्क देना पड़ेगा। इस वर्ष किसानों को सिर्फ आधार से जुड़े बैंक खातों में ही पैसा भेजा जाएगा। इससे किसान को परेशानी यह होगी कि यदि उसके चार बैंक खाते हैं तो जो आधार से जुड़ा अंतिम खाता होगा, पैसा उसी खाते में जाएगा। गौरतलब है कि इंदौर और उज्जैन संभाग में 25 मार्च से गेहूं की खरीद प्रारंभ होने जा रही है। वहीं बाकी प्रदेश में यह एक अप्रैल से शुरू होगी।

इस बार गेहूं खरीद नियमों में किए गए बदलाव का व्यापक असर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश का गेहूं खरीदी माडल मध्य प्रदेश में लागू किए जाने के कारण सात लाख किसानों ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराया। दरअसल, इस वर्ष प्रदेश के किसानों से छन्ना लगाकर गेहूं की खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को नुकसान होगा। पहला नुकसान उन छोटे दानों का होगा, जो छन्ना लगाने पर बचेंगे। उस गेहूं का परिवहन खर्च भी किसान को भुगतना होगा। दूसरा नुकसान उसे औने-पौने दाम पर बेचने से भी किसान को आर्थिक क्षति होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.