उज्जैन में पिता और 3 बेटियां ट्रेन से कटीं

Updated on 17-08-2022 08:07 PM

उज्जैन-नागदा रेलवे ट्रैक पर पिता और तीन बेटियां मालगाड़ी ट्रेन से कट गईं। चारों के शव बुधवार सुबह 11 बजे रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, मामला अवैध संबंध में आत्महत्या का है, लेकिन जांच पूरी हो जाने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

परिवार गोयला बुजुर्ग (उज्जैन) का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतकों की शिनाख्त रवि पांचाल (35), उसकी बेटी अनामिका (12), आराध्या (8) और अनुष्का (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है रवि, बेटियों को स्कूल ले जाने के लिए घर से निकला था। घटनास्थल नई खेड़ी से रवि का गांव गोयला बुजुर्ग 12 किलोमीटर दूर है।

GRP टीआई आरएस महाजन के मुताबिक, सुबह जानकारी मिली थी। मौके पर बच्चियों के स्कूल बैग और बाइक खड़ी मिली। मालगाड़ी के लोको पायलट इंदू शंकर ने बताया, घटना सुबह 9.20 बजे की है। गाड़ी का थ्रू सिग्नल था। नई खेड़ी से गुजरते वक्त लगा कुछ टकराया है। अचानक इमरजेंसी ब्रेक मारे। देखा तो ट्रैक पर शव पड़े थे।

अवैध संबंध में आत्महत्या की आशंका

CSP सुरभि मिश्रा के मुताबिक, गोयला बुजुर्ग के रहने वाले रवि ने 6 महीने पहले ही उज्जैन के इंदिरा नगर में मकान खरीदा था। शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध का सामने आ रहा है। रवि का पड़ोस के ही गांव की किसी महिला के साथ अफेयर था। रवि इस महिला को भगाकर 15 दिन पहले उज्जैन वाले घर पर भी ले आया था। महिला के भी तीन बच्चे हैं। रवि फर्नीचर का काम करता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.