3 साल के बेटे के सामने पिता-छोटे भाई की मौत:हादसे में मां घायल

Updated on 14-08-2022 08:05 PM

खंडवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक रोड एक्सीडेंट में 3 साल के बेटे ने अपनी आंखों के सामने सामने पिता और 5 महीने के भाई को खो दिया। जबकि उसकी मां घायल है। हादसे में बच्चे को भी चोट आई और वो सड़क पर बैठकर रो रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब पति, पत्नी को एग्जाम दिलाकर दोनों बच्चों के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया।

यह घटना शनिवार देर रात थाना पिपलोद क्षेत्र में खंडवा-बुरहानपुर सीमा के गांव सेंधमाल के पास हुई। फिलहाल बच्चे और उसकी मां को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पत्नी को बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे

हादसे में मारे गए सेंधवाल निवासी गजानन पंवार (34) गांव के ही एक निजी स्कूल में हेड मास्टर थे। वे पत्नी ज्योति पंवार (25) को बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे। उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी थे। बड़े बेटे की उम्र 3 साल है, वहीं छोटा बेटा 5 माह का ही था।हादसे में पति-पत्नी और बच्चे दूर जाकर गिरे
हादसा बोरखेड़ा और शेखपुरा के बीच तेलियाबाबा के पास हुआ। किसी अज्ञात वाहन ने इस परिवार की बाइक को टक्कर मारी थी। बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इससे अंदेशा है कि आगे से टक्कर मारी गई। हादसा इतना भयावह था कि पति-पत्नी और बच्चे दूर-दूर जाकर गिर पड़े। गजानन पंवार (34) और 5 माह के छोटे बेटे हिमांशु की मौत हो गई। पत्नी ज्योति पंवार (25) गंभीर घायल है। बड़े बेटे दिव्याम (3) को पैर में चोट आई है।महिला के बयान के बाद ही वाहन का पता चलेगा
थाना पिपलोद TI टीसी शिंदे के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात को हुआ है। पिकअप वाहन से बाइक की भिड़ंत होना बताया जा रहा है। हादसे में घायल महिला के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सा वाहन था। सीसीटीवी कैमरे सिर्फ टोल नाकों पर हैं। जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.