कान्हा से मादा बाघिन (सुंदरी) वन विहार भोपाल के लिए रवाना

Updated on 14-07-2022 04:38 PM

कान्हा प्रबंधन द्वारा बुधवार दोपहर 12.05 बजे घोरेला बाघ बाड़े में विचरण करने वाली मादा बाघ सुंदरी को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के लिये रवाना किया। इस बाघिन को आज कान्हा एवं पेंच टाईगर रिजर्व के वन्य-प्राणी चिकित्सकों एवं अधिकारियों द्वारा निश्चेत कर उसके शरीर के आवश्यक माप रिकार्ड किए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सतकोसिया टाईगर रिजर्व उड़ीसा में बाघ स्थापना कार्यक्रम में वर्ष 2018 में बांधवगढ़ से एक बाघिन को सतकोसिया भेजा गया था। कुछ अवांछित घटनाओं के बाद बाघिन को क्षेत्रीय नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतकोसिया टाईगर रिज़र्व में दो वर्ष तक बाड़े में रखा गया था। भारत सरकार राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा बाघ स्थापना कार्यक्रम की समीक्षा के बाद कार्यक्रम को स्थगित करते हुए स्थानांतरित बाघिन को मध्यप्रदेश वापस करने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में एक याचिका मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में प्रस्तुत होने पर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बाघिन को कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला में वन्य-जीवन में पुन: प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया। बाघिन को 24 मार्च 2021 को वन क्षेत्र में पुर्नस्थापना हेतु प्रशिक्षित करने के लिए सतकोसिया से लाकर कान्हा टाईगर रिजर्व, मण्डला के मुक्की परिक्षेत्र के घोरेला बाघ बाड़ा में रखा गया था। बाघिन सुंदरी के द्वारा शिकार करने की प्रवृति अंगीकार की गयी, परन्तु उसका मनुष्यों के समीप जाने का व्यवहार परिवर्तित न बदलने पर मुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाना सुरक्षित नहीं होने से मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक द्वारा इसे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल स्थानांतरित करने के आदेश दिये गये। आज की कार्यवाही इसी संदर्भ में हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.