प्रदेश में लागू नहीं की गई पांचवीं व छठवीं अनुसूची

Updated on 13-01-2022 10:48 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में पांचवीं छठवीं अनुसूची लागू किए जाने की मांग करने वाली जनहित याचिका का हाईकोर्ट ने पटाक्षेप कर दिया। चीफ जस्टिस रवि विजय मलिमठ जस्टिस पुरुषेन्द्र कौरव की युगलपीठ ने आवेदक को उक्त संबंध में मप्र शासन के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिका वापस लेने के आग्रह को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने याचिका निराकृत कर दी।

गढ़ा गौंडवाना संरक्षक संघ के अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी, नेम सिंह मरकाम सहित अन्य की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि पांचवीं छठवीं अनुसूची लागू करने के प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244 (1) में दिए गए हैं। जिसमें अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्वशासन आदिवासी व्यक्तियों को दिए जाने के प्रावधान दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक मप्र शासन ने उक्त प्रावधान लागू नहीं किए।

इतना ही नहीं 1994 में मप्र शासन द्धारा भूरिया कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं जिला परिषद अन्य संवैधानिक पदों पर आदिवासियों को ही स्वशासन प्रदान करने के लिए रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसे मप्र शासन ने केन्द्र सरकार को भेजा था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण आदिवासियों को पर्याप्त अधिकार प्राप्त नही हो पा रहे है।

जिस पर उनकी संस्कृति, परंपरानुसार विधि के अनुरूप समुचित स्वास्थ्य शिक्षा अन्य मूलभूत अधिकार के लिए राज्य में पांचवीं छठवीं अनुसूची लागू किए जाने की मांग करते हुए उक्त याचिका दायर की गई थी। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने मामले का पटाक्षेप करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ता सरकार के समक्ष अभ्यादेन दें, जिसके बाद ही न्यायालय मामले में हस्तक्षेप करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता बालकिशन चौधरी पैरवी कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.