पांचवें प्रेस्टिज अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 24 मार्च से

Updated on 15-03-2022 06:12 PM

:: समारोह में देश, विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा :: 
:: अभिनेता सिद्धार्थ निगम व अभिनेत्री सुरभी मेहरा ने किया प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह के डेंगलर का अनावरण :: 
इन्दौर । प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा स्किम न. 74 स्थित प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान यूजी कैंपस के परिसर में 4-दिवसीय पांचवें प्रेस्टिज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन मार्च 24 से 27 तक किया जाएगा। सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेता सिद्धार्थ निगम तथा सुरभी मेहरा ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रेस्टीज अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह के डेंगलर का अनावरण किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों द्वारा फ्लैश मॉब तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। 
प्रेस्टिज एडुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन, सीओओ डॉ. अनिल बाजपेयी, डॉ. हर्षवर्धन हल्वे (डायरेक्टर यु जी) तथा प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एवं  मास कम्युनिकेशन के समन्यवक प्रो. ज़ुबेर खान ने बताया कि इस 4-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह का उद्घाटन 24 मार्च को भारतीय फिल्म एवं रंगमंच जगत की जानी मानी हस्तियां, विशेष रूप से वैभव विशाल (लेखक), मानिनी मिश्रा (अभिनेत्री ), लता सबरवाल (अभिनेत्री), राज शांडिल्य (निर्देशक), राहुल रवेल (निर्देशक), स्वानंद किरकिरे (गीतकार), विपिन शर्मा (अभिनेता) तथा प्रदेश सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान रूस, फ्रांस सहित देश, विदेश के ख्याति प्राप्त निर्देशकों द्वारा निर्मित एवं निर्देशित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव मे एमएच्योर तथा प्रोफेशनल केटेगरी में पद्मश्री डॉ. एन.एन. जैन 48 घंटे शार्ट फिल्म निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें भाग लेने वाले  प्रतिभागियों को दिए गए थीम पर दस मिनट के अवधि का फिल्म निर्माण करना था।  इन शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन फ़िल्म महोत्सव के दौरान होगा। फिल्म समारोह के समापन पर जुरी सदस्यों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में  चयनित उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। फ़िल्म महोत्सव के बीच ड्राइव इन सिनेमा, मास्टर क्लास, म्यूज़िकल प्ले और कॉन्सर्ट के आयोजन के साथ साथ रेडियो जॉकी द्वारा  फ़िल्म कलाकारों के साथ फ़िल्म विधा से संबंधित विषयों पर वार्तालाप किया जाएगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.