दमोह जिला जेल में मारपीट

Updated on 23-04-2022 10:32 PM

भोपाल दमोह जिला जेल में गोलीकांड की सजा काट रहे एक बंदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप पथरिया विधानसभा से बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार के देवर और उसके साथियों पर लगा है।

दमोह के चिरईचोंच निवासी शेरा खान को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया। वह शहर के चरयाई बाजार में हुए गोलीकांड के आरोप में 5 साल की सजा काट रहा है। उसका आरोप है कि जेल में बंद देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी विधायक रामबाई के देवर चंदू सिंह के इशारे पर उसके साथियों ने मारपीट की। चंदू और उसके साथी जेल में गुंडागर्दी कर रहे हैं। हर किसी के साथ मारपीट करते हैं।

पैसों की मांग करते हैं। अवैध वसूली कर रहे हैं। जो भी इनका विरोध करता है, उसके साथ यह लोग इसी तरह मारपीट करते हैं। उसे नहीं पता कि उसे क्यों पीटा, लेकिन किसी रंजिश के कारण चंदू और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। आरोपियों ने उसे सुबह करीब 7 बजे उस समय पीटा जब जेल अधिकारी जेल में मौजूद नहीं थे। शेरा की मानें तो जेल में कई और बंदियों के साथ भी मारपीट की गई है, जेल प्रशासन जिनकी गार्ड नहीं काट रहा।

मामले में जेलर सीएल प्रजापति का कहना है कि वह सुबह जेल में नहीं थे। जब पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। जो घायल था उसका जेल डॉक्टर से इलाज कराया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। बयान लेने के बाद जांच रिपोर्ट जेल मुख्यालय जा रही है। इसके अलावा और भी यदि कोई साक्षय सामने आएंगे तो उसे भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी जांच में शामिल करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.