
जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आंदलहेड़ा में चुनाव हारने को लेकर शुक्रवार को कुशवाह समाज के लोगों ने हरिजन बस्ती में घुसकर जाति के बारे में गालियां देकर मारपीट की, जिसमें फरियादी व उसके परिजन घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को दस लोगों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार ग्राम आंदलहेड़ा हरिजन बस्ती निवासी शिवचरण पुत्र मांगीलाल हरिजन ने बताया कि चुनाव हारने को लेकर शुक्रवार की रात गांव के कुशवाह समाज के लोगों ने बस्ती में घुसकर जाति के बारे में गालियां दी और विरोध करने पर उन्होंने लाठी-फर्सी से हमला कर दिया, जिसमें परिजनों को गंभीर चोटें लगी, आरोपितों के द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई, जिससे नुकसान हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चिंटू, दयाराम, गोरेलाल पुत्र गोपाल, मनोज पुत्र देवसिंह, इंदरसिंह, रामसिंह, ग्यासीराम पुत्र शंभू,लक्ष्मण, विजयसिंह और कमलसिंह पुत्र जयराम सर्वजाति कुशवाह के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 452, 323, 506, 427, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।