अनुपूरक बजट में नए वाहन खरीदी पर रोक, वित्त विभाग नहीं लेगा प्रस्ताव

Updated on 26-11-2022 04:50 PM

भोपाल.
 वित्तीय वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए आने वाले अनुपूरक बजट में नये वाहन की खरीदी विभाग नहीं कर पाएंगे। वित्त विभाग ने नये वाहन के प्रस्ताव भेजने पर विभागों पर रोक लगा दी है। इसी तरह ऐसे नवीन मदों के प्रस्ताव भी अनुपूरक में शामिल नहीं किए जाएंगे, जिनमें राज्य के वित्तीय संसाधनों से अतिरिक्त मांग की जा रही हो।

संचालक बजट आइरिंन सिंथिया ने सभी सरकारी महकमों से द्वितीय अनुपूरक अनुमान के लिए विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट के लिए प्रस्ताव मांगे है। इसमें साफ किया है कि विभाग नये वाहन की खरीदी के प्रस्ताव नहीं भेजे। नवीन मदों के प्रस्ताव भी नहीं लिए जाएंगे जिनके लिए राज्य के संसाधनों से अतिरिक्त राशि मांगी जानी हो केवल ऐसे नवीन मद जो प्रतीक प्रावधान के रूप में खोले जाने हो तथ जिनमें राशि की व्यवस्था अन्य मदों की बचत से की जाना हो तो प्रस्ताव में बचत की मद का लेखाशीर्ष और राशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे।

अनुपूरक बजट के लिए उन मदों में प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे जिनमें राज्य की आकस्मिता निधि से अग्रिम राशि स्वीकृत की जा चुकी हो। जिनके लिए वित्त विभाग ने सहमति दे दी हो और जिनके लिए भारत सरकार या अन्य एजेंसी से वित्तीय सहायता, केन्द्रांश स्वीकृत की गई है तथा जो विद्यमान मदों से विमुक्त न की जा सकती हो तथा जिस हेतु अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था प्रशासकीय विभाग अन्य प्रचलित योजनाओं में उपलब्ध राशि में से कटौती कर बचत की राशि से नहीं कर सकते है ये सभी प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे।
30 तक प्रस्ताव

द्वितीय अनुरूपक अनुमान के प्रस्ताव प्रशासकीय विभाग से सक्षम प्रशासकीय अनुमोदन करने के बाद आईएफएमआईएस से आॅनलाइन वित्त विभाग को 30 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने होंगे। अनुपूरक अनुमान से संबंधित संक्षेपिका निर्धारित प्रपत्र में पूरी जानकारी के साथ विभाग के सभी बीसीओ के एकजाई प्रस्ताव के साथ मांगी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.