एक लाख की घूस लेने के आरोपी डिप्टी डायरेक्टर पर एफआईआर

Updated on 23-02-2022 06:22 PM

भोपाल एक लाख रुपये घूस लेने के आरोपी एम्स भोपाल के निलंबित डिप्टी डायरेक्टर धीरेंन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ सीबीआई ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने यह प्रकरण आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज किया गया है। भोपाल एम्स के जन औषधि केंद्र के संचालक से घूस लेने के धीरेंन्द्र प्रताप सिंह आरोपी है।सीबीआई ने 25 सितंबर 2021 को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 19 फरवरी को धीरेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ 2015 और 2021 के बीच की जांच अवधि के दौरान 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के संबंध में एक शिकायत मिली थी।

 जन औषधि केंद्र के संचालक रामचंद्र आर्य ने सीबीआई से शिकायत की थी कि सर्जिकल सामान और अन्य सामग्री के 40 लाख रुपये के बिल भुगतान के लिए डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद सीबीआइ ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शाहपुरा थाने के पास उन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके भोपाल और ग्वालियर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। इसमें छह लाख रुपये से अधिक नगद मिले थे।

कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए गए थे, जिनमें बड़ी संपत्ति के बारे में जानकारी थी। बता दें कि उनकी मूल पदस्थापना इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इन्फारमेशन टेक्नोलाजी ग्वालियर में है। वह एम्स में प्रतिनियुक्ति पर थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। यह पहला मामला था, जब एम्स को कोई अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। सीबीआई ने अब सिंह के विरुदध आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.