धरना देने पर दिग्विजय सिंह पर एफआईआर

Updated on 23-01-2022 05:02 PM

भोपाल ।दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह और उनके समर्थक शुक्रवार को सीएम हाउस से 1 किमी पहले धरने पर बैठे थे। प्लानिंग सीमए हाउस के बाहर धरना देने की थी, पर पुलिस ने उन्हें 1 किमी पहले ही रोक लिया था। धरना किसान और बांध विस्थापितों के मुद्दे पर दिया गया था। श्यामला हिल्स पुलिस ने धारा 353 और 188 की कार्रवाई की है। धरने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए थे, लेकिन उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

श्यामलाहिल्स थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें दूरदर्शन के आफिस के पास रोक दिया था। इस पर वह समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान तय शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया गया। इससे करोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई थी। इसके अलावा प्रदर्शन की विधिवत अनुमति भी नहीं ली गई थी। इस मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह उनके समर्थकों के खिलाफ धारा-188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।

उधर इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक उनके बंगले के सामने जमघट लगाए हुए थे। इससे आवागमन अवरूद्ध हो गया था। साथ ही सरकारी काम करने में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के समर्थक मुजाहिद, ब्रजेश लोधी, गुड्डू चौहान अन्य के खिलाफ धारा-353, 143 के तहत केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपितों को चिन्हित करने के लिए प्रदर्शन के दौरान की गई वीडियोग्राफी के फुटेज देखे जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.