पेट्रोलियम डिपो में डीजल टैंक फटने से लगी आग, 7 कर्मचारी घायल, 3 की हालत नाजुक

Updated on 22-10-2022 05:52 PM

राजधानी भोपाल में दीपावली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया भारत पेट्रोलियम डिपो में शुक्रवार रात ब्लास्ट हो जाने से 7 लोग घायल हो गए। 4 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अर्थिंग यूज होने की वजह से ब्लास्ट हुआ। भोपाल के बकानिया स्थित पेट्रोलियम डिपो में रात 7.47 बजे हुए ब्लास्ट में 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए फिलिंग पॉइंट पर एक पर 12 हजार लीट ईंधन के टैंक में भरा था। तभी इसी टैंकर में अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। टैंकर एचपीसीएल का था। हादसे में एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

 
मौके पर मौजूद प्रतिरक्षा ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि एयर फैन तक उड़ गया। मौके पर खड़े टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह झुलस गए एक कर्मचारी भी घायल हो गया। गनीमत रही कि बीपीसीएल प्रबंधन दौरान एक्टिव हो गया और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। सभी को चिरायु अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है पुलिस ने फिलिंग प्वाइंट को सील कर दिया है। घायलों से मिलने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। उसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

मध्य प्रदेश टैंकर वर्ग एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने डिपो प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप लगाएं। रहमान ने बताया कि डिपो में रिफलिंग का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहता है भारत पैट्रोलियम मैनेजर ऊपर टाइम बढ़ाने के चक्कर में रात 10:00 पर चैटिंग करो कि रिफिलिंग करवाते हैं। रात में विजिबिलिटी कम होती है। टैंकर भरते समय प्रॉपर अर्थिंग का होना जरूरी होता है। शुक्रवार को भी लूजर सिंह के कारण ही संभवत हादसा हुआ होगा। घायल हुए लोगों के नाम इस प्रकार है सलमान, शानू , विनोद सेठी, राजा मियां, राज, छोटेलाल और अंतराम।

बता दे भोपाल में आज से करीब 40 साल पहले ऐसी लापरवाही के चलते राजधानी एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई थी और लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.