देर रात थाना परिसर में लगी आग, लाखों के वाहन खाक

Updated on 14-04-2022 10:27 PM

भोपाल प्रदेश के इंदौर शहर के लसूड़िया थाना परिसर में बुधवार देर रात आग लगने से यहां रखे लाखों रुपए के वाहन जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में जब्त की गई लक्जरी कारें बाइक राख हो गई। ये कारें शराब और भूमाफियाओं से जब्त की गई थीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन गाड़ियां जल गई हैं। पुलिस ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है। लसूड़िया थाना के पीछे परिसर में पुलिस जब्ती के वाहन रखती है।

पुलिसकर्मी जब गश्त-रवानगी और लिखा पढ़ी में व्यस्त थे तभी आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जवानों और अधिकारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बढ़ गई और करीब 50 दोपहिया वाहन जल कर खाक हो गए। कुछ देर बाद दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय पर काबू पा लिया गया वरना थाना भी चपेट में सकता था। पुलिस के मुताबिक, थाना भवन के पीछे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।

संभवतः शार्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी से आग लगी है। टीआई संतोष दूधी ने बुधवार को ही कुछ वाहन अलग-अलग कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। इसलिए यहां कुछ गाड़ियां अलग हो चुकी थीं। फिर भी करीब 50 बाइक दो कारें जल गई। एक कार (मर्सिडीज) तो भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की बताई जा रही है। चंपू को पुलिस ने फीनिक्स देवकॉन जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था, तब कार जब्त हुई थी। आग में एक फॉर्च्यूनर भी जली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।घटना के वक्त थाने में स्टाफ कम था। कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर रवाना हो गए थे और कुछ रवाना हो रहे थे। आग की जैसे ही जानकारी लगी, गश्त पर गए पुलिसकर्मी लौट आए। पुलिस आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.