न्यू मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग, मची भगदड

Updated on 14-02-2022 06:37 PM

भोपाल राजधानी के न्यू मार्केट में तीन दुकानों में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग लगते ही मार्केट में भगदड़ मच गई। ये तीनों दुकानें सब वे की है। गनीमत रही कि घटना के समय सबवे पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया था।आग की जानकारी फायर बिग्रेड और पुलिस को समय रहते लग गई। आग लगने से दुकानों में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन धुआं होने के कारण नहीं लग सका। आग बुझाने में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना लगते ही कलेक्टर मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच गए।जानकारी के अनुसार भगवान दास बजाज की भ्ावानी कलेक्शन के नाम से सबवे मार्केट में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब सवा दस बजे वह दुकान बंद करके घर के लिए निकले थे। तभी उनके पास दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वह वापस आए तो सबवे मार्केट में धुआं - धुआं ही हो रहा था। उनकी दुकान के अलावा टैटू , कास्मेटिक की दुकान में ज्यादा नुकसान हुआ है।

 बाकी आग की चपेट में करीब करीब आठ दुकानें आई हैं।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां फतेहगढ़ आइएसबीटी से मौके पर पहुंच गई थीं। नगर निगम ने आग पर जल्दी काबू करने के लिए एक फोम की फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया था। इससे आग पर घंटेभर में काबू पा लिया गया। आग बुझाने में करीब 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू करने के दौरान न्यू मार्केट के एकतरफ के रास्ते को बंद करना पड़ा। लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण पुलिस को तैनात किया गया।

 जानकारी मिलते ही कलेक्टर पहुंचे मौके पर आग लगने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम संजीव श्रीवास्तव प्रशासनिक अमला भी था। विधायक पीसी शर्मा और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। इस बारे में कलेक्टर अविनाश लवानिया का कहना है कि सबवे में दो से तीन दुकानों में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। शुस्र्आत में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। नुकसान का आकलन धुआं कम होने के बाद लगाया जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.