मुख्यमंत्री श्री चौहान को मत्स्य महासंघ ने भेंट किया 5 करोड़ 11 लाख का चेक

Updated on 13-05-2022 05:51 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की ओर से मत्स्य उत्पादन लाभांश का 5 करोड़ 11 लाख रूपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री सिलावट और मत्स्य महासंघ को निरंतर उत्कृष्ट कार्य एवं प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे ही विकास कार्यों से प्रदेश की प्रगति और उन्नति होगी और हम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव और मत्स्य महासंघ के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य शासन द्वारा मत्स्योद्योग विकास, रख-रखाव और मछली के व्यापार के लिए मत्स्य महासंघ को 2 लाख 31 हजार हेक्टेयर जल क्षेत्र सौंपा गया है। मत्स्य महासंघ के जलाशयों में मछली पकड़ने का कार्य, जलाशय के आस-पास रहने वाले स्थानीय परंपरागत मछुआरों को दिया जाता है। जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित हुए व्यक्तियों को भी मछली पकड़ने के कार्य से जोड़ा जाता है। स्थानीय परंपरागत मछुआरों और जलाशयों के निर्माण से विस्थापित और प्रभावित व्यक्तियों की सहकारी समितियाँ बनाकर इन गतिविधियों का संचालन किया जाता है। साथ ही मछुआरों को उनके निवास स्थल के समीप ही जीविकोपार्जन के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

मत्स्य महासंघ के जलाशयों से उत्पादित मछली के लिए महासंघ 6 रूपए प्रति किलो की दर से राज्य शासन को रॉयल्टी का भुगतान करता है। इस व्यवस्था में मत्स्य महासंघ के जलाशयों से वर्ष 2021-22 में हुए उत्पादन के लिए 5 करोड़ 11 लाख रूपए की रॉयल्टी का भुगतान राज्य शासन को किया गया। मत्स्य महासंघ द्वारा मछुआरों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.