दो नाबालिगो सहित पॉच ने युवक पर धारदार चाकुओ से किया कातिलाना हमला

Updated on 16-04-2022 06:21 PM

भोपाल। शहर के गोविंदपुरा इलाके मे पुरानी रजिंश के चलते पॉच आरोपियो ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए धारदार चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घायल यूवका को अधमरा छोडकर फरार हो गए, जिन्हे पुलिस ने बाद मे घेराबंद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्ना नगर झुग्गी बस्ती मे रहने वाला 23 वर्षीय सचिन अहिरे पिता सांताराम अहीरे अहाते में काम करता है। उसके मोहल्ले में रहने वाला विशाल महाजन पिता युवराज महाजन (23) भी उसके साथ ही अहाते मे काम करता है, ओर उन दोनो के बीच अच्छी दोस्ती है। सचिन ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब पौने एक बजे वो और विशाल बाईक से घर जा रहे थे, रास्ते मे वो आईएसबीटी और अन्ना नगर के नाले के बीच में विशाल सड़क किनारे पेशाब करने के लिये रुक गया।

 उसी समय वहां सुभम, गौरव अभिषेक ठाकुर और अपने दो अन्य नाबालिग साथियो के साथ वहॉ धमके। उन सभी ने विशाल से गालीगलौज करनी शुरू कर दी अचानक की उसपर हमला करते हुए मारपीट करने लगे। विशाल किसी तरह उनसे बचकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसपर आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया ओर अपने पास रखे चाकु से उसके पेट मे वार कर दिया। इसके साथ ही आरोपियो ने उसके शरीर पर ओर भी कई वार किये पेट पर चाकू लगने से विशाल बेसुध होकर गिर गया जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गये।

 इसके बाद सचिन जैसै तैसै विशाल को उपचार के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहॉ उसका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशाल से बातचीत कर उसके ब्यान दर्ज करने की कोशिश की लेकिर उसे घातक चोट आने के कारण वो बात करने की स्थिति मे नहीं था।

 इसपर पुलिस ने उसके दोस्त सचिन अहिरे की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ हत्या के पयास का मामला कायम कर उन्हे पकड लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक ठाकुर टीटी नगर इलाके में रहता है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। उसने पुरानी रंजिश के चलते विशाल के साथ मारपीट की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.