टी बी जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Updated on 25-03-2022 05:25 PM

मुरैना   विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य पर श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश शर्मा के निर्देशन में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक  डॉ विनोद गुप्ता, जिला क्षय अधिकारी डॉ बी एल मौर्य द्वारा टी बी जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय गोयल , जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री एस पी श्रीवास्तव एवं एन सी सी अधिकारी क्रमश: डॉ उमेश तिवारी एवं श्री हरिओम शर्मा जी के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडिट एवं एन टी पी कर्मचारी,

कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुबंधित एनजीओं के कर्मचारी टी बी  चेम्पियन द्वारा टीबी की रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से शुभारम कर जेल रोड एम. एस. हनुमान चौराहा से गोपीनाथ की पुलिया होते हुये जीवाजीगंज के सामने म्यूजियम पर मानव श्रृंखला बनाकर रैली का समापन किया गया

 रैली के समापन अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डा.बी.एम. मौर्य द्वारा रैली को समबोधित करते हुये कहा गया कि आज 24 मार्च को पुरा विश्व क्षय दिवस के रूप में बना रहा है क्योंकि इस दिन 1882 को वैज्ञानिक डा रोवर्ट कॉच ने क्षय रोग के बैक्टीरिया माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु की खोज की थी। उसी दिन से आज दिनांक तक पूरे विश्व में रैली संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टी बी से मुक्त करने का प्रण लिया गया है और एक नारा दिया है टीवी हारेगा दश जीतेगा उसी को लेकर मुरेना जिला में स्थापित टीबी की सभी इकाईयों पर टीवी जनजागरूकता कार्यक्रम एवं टी. बी. मुक्त मुरैना पर कार्य किया जा हर हैं।

साथ ही सभी उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर क्षय रोगी की निशुल्क जाँच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है जिससे लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र एवं टी.बी. चैम्पियनस द्वारा शहर में रैली निकालकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया जिससे समुदाय में टीबी रोग के प्रति भ्रातिया समाप्त होगी   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.