टीका समारोह में किया भोजन, डेढ़ सौ हुए बीमार

Updated on 06-05-2022 06:22 PM

 भोपाल शादी से पहले होने वाले टीका (तिलक) समारोह में भोजन करने के बाद करीब डेढ सौ लोगों की तबीयत खराब हो गई। खाना खाने के बाद करीब डेढ सौ से ज्यादा लोगों को उल्टी दस्त लग गए। इसके बाद सभी को मुलताई अस्पताल में रात 10 बजे भर्ती किया गया। पीड़ित अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए तो बीमारों को बेंच पर लिटा दिया गया और उनका उपचार किया गया।

 जिस युवती का तिलक कार्यक्रम था, वह भी बीमार हो गई। यह घटना है बैतूल जिले के ग्राम पिंडरई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रघुवंशी परिवार की बेटी प्रियांशु का तिलक कार्यक्रम था। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद भोजन शुरू हुआ। जिन लोगों ने भोजन कर लिया, उन्हें कुछ देर बाद उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। एक के बाद एक जब लोग पीड़ित होने लगे तब भोजन में कोई गड़बड़ी का संदेह हुआ।

सभी पीड़ितों को निजी साधनों से मुलताई अस्पताल लाया गया। देर रात कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई थी। सभी बीमार लोगों का उपचार किया गया। खाद्य विभाग की टीम को रात में ही भोजन की जांच कर सैम्पल लेने के लिए भेजा गया।

आशंका जताई जा रही है कि भोजन के साथ बनाई गई रबड़ी में कोई गड़बड़ी हो सकती है। जिन लोगो ने रबड़ी नही खाई थी, उन्हें कोई परेशानी नही हुई। कलेक्टर बैंस ने बताया कि चिंता की कोई बात नही है, सभी की हालत बेहतर है। खाद्य सामग्री के सैम्पल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डाक्टर अमित नागवंशी ने बताया कि खराब भोजन करने से लोग बीमार हुए हैं, उपचार किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11 बजे तक 160 लोग उल्टी दस्त का शिकार होने पर निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.