मेंटेनेंस के लिये बिजली शट-डाउन की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में डालें

Updated on 25-05-2022 07:37 PM

मेंटेनेंस के लिये बिजली शट-डाउन की जानकारी उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भी डालें। इसका समाचार भी जारी करें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा में दिये।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में ट्रांसफार्मर फेल्योर की दर कम करें। विद्युत लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ायें।

कम करें शिकायत निराकरण की अवधि

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शिकायतों का समाधान जल्द करें। इसके निराकरण की अवधि कम करें। वरिष्ठ अधिकारी इसकी सतत् समीक्षा भी करें। मेंटेनेंस और राजस्व के लिये अलग-अलग अधिकारी रखें।

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि अनुपयोगी बिजली लाइन और खंबों के डिस्पोज़ल की कार्य-योजना बनायें। इसका सर्वे भी करवाएँ। श्री तोमर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी विद्युत सब-स्टेशन का निरीक्षण करें और वहाँ जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अप्रैल और मई माह में गत वर्ष की तुलना में बिजली की माँग में हुई वृद्धि का विश्लेषण करें। उन्होंने कहा कि फीडर सेपरेशन का शेष कार्य इस माह में पूरा कर लें।

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लाइन मेन पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही बिजली के खंबों पर चढ़ें।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं की माँग अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में सचिव ऊर्जा श्री विवेक पोरवाल, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनय द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.