जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ संवेदना भी जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 01-03-2022 05:01 PM

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ संवेदना का होना भी जरूरी है। विश्वविद्यालयीन जीवन में मिली शिक्षा और संस्कारों को आचरण में उतारने पर जीवन में सफलता मिलना तय है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण बात सोच का बड़ा होना है। देश के हर नागरिक की सोच आत्म-निर्भरता की होगी, तभी राष्ट्र आत्म-निर्भर बनेगा।

राज्यपाल श्री पटेल आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा आकाश त्रिपाठी भी मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास की जिम्मेदारी ग्रहण करें। राष्ट्र और समाज के विकास में इसी भावना के साथ योगदान दें। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता मानव जीवन का मूलाधार है। इसीलिए प्रकृति ने उसे सोचने, समझने, सीखने और संवाद की विशिष्ट क्षमताएँ दी है। उन्होंने कहा कि विकास वही है, जिसमें सबका साथ, विश्वास और प्रयास शामिल हो। श्री पटेल ने कहा कि निष्ठा भाव से किए गए सेवा कार्यों का फल, आत्म संतुष्टि के आनंद में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य की सफलताओं में अतीत में माता-पिता के संघर्ष और शिक्षकों के सहयोग को भूले नहीं। भावी जीवन की सफलताओं में उनके योगदान को भी याद रखें।

भारतीय तकनीकी परिषद के अध्यक्ष अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि दीक्षांत समारोह स्वाध्याय और जीवन भर शिक्षा का संकल्प है। वर्तमान समय ज्ञान और तकनीक के तेजी से बदलाव का है। आज की डिग्री की प्रासंगिकता भविष्य में बनी रहे, इसके लिए निरंतर अपडेशन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का सत्यनिष्ठ कार्य और व्यवहार ही भारत को विश्व गुरु बनाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक मूक प्लेटफॉर्म के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए शिक्षकों का आव्हान किया।

कुलपति सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत प्रतिवेदन में बताया कि आगामी शिक्षा-सत्र से हिंदी माध्यम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री की उपलब्धता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद और प्रकाशन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा मेजर के साथ माइनर पाठ्यक्रमों में उपाधि देने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रांगण में वर्तमान में 5 हजार छात्र-छात्राएँ अध्ययन कर रहे हैं। वर्ष 2030 तक इसे 15 हजार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 विश्वविद्यालय के कुलसचिव आर.एस. राजपूत ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.