सीजन में पहली बार कोलार के सभी 8 गेट खुले:भोपाल में अब तक 50 इंच पानी गिरा

Updated on 16-08-2022 08:18 PM

भोपाल जिले में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। जिले में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे में 5 इंच पानी गिरा। शहर की बात करें तो 5.50 इंच बारिश हुई है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अत्यधिक बारिश को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में मंगलवार का अवकाश घोषित किया है।

राजधानी में 1 जून से अब तक सामान्य से 80% ज्यादा पानी गिर चुका है। सामान्य तौर पर अब तक 24 इंच बरसात होना चाहिए थी, लेकिन पानी 50 इंच से ज्यादा गिर चुका है। तेज बारिश के कारण भदभदा के 11, कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए। इस सीजन में पहली बार कोलार डैम के सभी 8 गेट खोलना पड़े हैं।

बारिश से शहर की मुख्य सड़कों और कई कॉलोनियों में पानी भर गया। रिपोर्टर ने सोमवार को एमपी नगर से लेकर लिंक रोड नंबर-2, नेहरू नगर, भदभदा, सूरज नगर तिराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा रोड, कलियासोत डैम, कोलार रोड, जेके रोड, शाहपुरा, हबीबगंज और सेकंड स्टॉप तक की ग्राउंड रिपोर्ट की, जानिए कहां कैसे रहे हालात।

भदभदा-कलियासोत के सभी गेट खोले
सीहोर और भोपाल में लगातार हो रही बारिश से बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते सोमवार को भदभदा के 11 और कलियासोत के 13 गेट खोल दिए गए थे। इसके बाद दोनों डैमों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 8 किलोमीटर तक रास्ते में वाहनों की लंबी लाइन लगने से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। सबसे खराब स्थिति नए भदभदा पुल और कलियासोत डैम के पास दिखी। यहां भीड़ के कारण ट्रैफिक रेंगते हुए चला।

लिंक रोड पर तालाब बनीं सड़कें
यहां जेके रोड से लेकर रायसेन रोड में भी जगह-जगह सड़कों पर पानी बहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। भदभदा ब्रिज समेत कई जगह ट्रैफिक जाम के हालात बने। इस कारण घंटों तक वाहन रेंगते हुए चले।

लिंक रोड समेत कई सड़कों पर भरा पानी

लिंक रोड नंबर-1 और 2 पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगह पर सड़क पर एक-एक फीट पानी भरा मिला। यही हालात अधिकांश सड़कों पर नजर आए। लिंक रोड नंबर एक पर अपेक्स बैंक से लेकर व्यापमं चौराहे तक जगह-जगह पानी भरा है। शाहपुरा लेक के सामने प्रशासन अकादमी हो या फिर छोला रोड, सिंधी कॉलोनी, सेफिया कॉलेज रोड सभी जगह बारिश के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेमरा, करोंद, सिंधी कॉलोनी, कोलार की कई कॉलोनियां, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की कई फैक्ट्रियां, जहांगीराबाद, इतवारा, हमीदिया रोड, निशातपुरा, एयरपोर्ट रोड और बाणगंगा समेत कई इलाकों में बारिश के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी। हालांकि, नगर निगम की मानें तो शहर में जलभराव की ज्यादा स्थिति नहीं बनी। कहीं से भी पानी बहुत ज्यादा भरने या पेड़ गिरने की शिकायत नहीं आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.