अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन मंत्री डॉ. शाह की नागरिकों से अपील

Updated on 29-07-2022 06:16 PM

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई पर पर्यावरण मित्र नागरिकों को बधाई देते हुए वन्य-जीवन के प्रति संवेदनशील बने रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को बाघ प्रदेश बनाने में वन विभाग के मैदानी अमले, राष्ट्रीय उद्यानों के प्रबंधन अमले और वन क्षेत्रों के आस-पास रह रहे नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस यह संकल्प दोहराने का अवसर है कि बाघों के परिवार के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों में हम ज्यादा से ज्यादा योगदान दें।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर निरंतर प्रयास हो रहे हैं। बाघ रहवास वाले क्षेत्रों के सक्रिय और सुचारू प्रबंधन से बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि भी हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में आधे से ज्यादा बाघ भारत में हैं। मध्य भारत भू-दृश्य भारत में बाघों के अस्तित्व के लिये अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

वन मंत्री डॉ. शाह ने राष्ट्रीय उदयानों के प्रबंधन से जुड़े संचालक से लेकर मैदानी कर्मचारियों तक सभी की मेहनत, लगन और अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उदयानों के बेहतर संरक्षण से बाघों को अपना परिवार बढ़ाने में अनुकूल वातावरण मिला। प्रत्येक राष्ट्रीय उदयान ने बाघों और अन्य वन्य-प्राणियों के संरक्षण के लिये नवाचारी उपाय किये हैं। बाघों के संरक्षण के लिये गाँवों का विस्थापन कर बडे भू-भाग को जैविक दबाव से मुक्त कराया गया है, जिससे प्रदेश में बाघों के साथ अन्य वन्य-प्राणियों के रहवास क्षेत्र का विस्तार हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.