शिकारियों के साथ वनकर्मियों की झड़प, गोली चली

Updated on 01-05-2022 06:35 PM

भोपाल राजधानी के समीप बैरसिया रेंज में शिकारियों के साथ वनकर्मियों की झड़प हो गई। इस दौरान शिकारियों की ओर से चलाई गई गोली से चौकीदार गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना के बाद अज्ञात शिकारी भागने में सफल हुए हैं।

जख्मी चौकीदार का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शनिवार रात करीब 8:00 बजे बैरसिया रेंज के अंतर्गत आने वाली कोटरा बीट के जंगलियापुरा गांव के पास की है। घटना के संबंध में भोपाल सामान्य मंडल के एसडीओ आरके भदौरिया ने बताया कि कुछ अज्ञात तत् शिकार करने के लिए जंगल में दाखिल हुए थे। तब बीट में चौकीदार पर्वत गुर्जर गश्त कर रहे थे। उन्होंने शिकारियों को देखा तो खदेड़ने की कोशिश की। जिसमें शिकारियों की तरफ से भी विरोध किया गया और स्थिति इतनी बढ़ गई कि गोलियां चली है।

चौकीदार पर्वत सिंह को जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना जैसी मिली तो घटनास्थल के लिए एक टीम रवाना की गई थी। रविवार सुबह 4:00 बजे तक क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन शिकारी नहीं मिले हैं। प्रयास जारी हैं। मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है। क्षेत्र में किसी भी वन्यप्राणी के शिकार के सबूत नहीं मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.