पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उमा भारती पर तंज

Updated on 03-04-2022 04:25 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति शुक्रवार से लागू होने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए। इस पर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उमा पर तंज कर कहा कि उमा भारती फायर कर रही है, लेकिन खाली कारतूस से केवल धमका होता है, गोली का असर नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा  कि उमा जी फायर तो कर रही हैं लेकिन  खाली कारतूस से! केवल धमाका होता है लेकिन गोली का असर नहीं होता। बता दें उमा भारती शराब बंदी को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। शुक्रवार को उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'कल (शनिवार) से चैत्र नवरात्रि है। यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है।

आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है। इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्य प्रदेश में इसका नारी शक्ति विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब नीति के विरोध में सड़क पर हैं। इस मसले पर मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं। शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं। महिलाओं बेटियों की इज्जत एवं शिकार हुए बेटों की जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, इस पर शर्मिंदा भी हूं।

मार्च में शुरू किया था आंदोलन

उमा भारती पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है। सामाजिक आंदोलन की बात कह रही है। उन्होंने अपना अभियान 13 मार्च को भोपाल के भेल इलाके में बरखेड़ी स्थित शराब दुकान से किया था। उन्होंने दुकान में रखी बोतलों पर पत्थर मारा।

इसके अगले ही दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया कि उन्होंने यह कदम किस मजबूरी में उठाया। उसके कुछ दिन बाद निवाड़ी में उन्होंने कहा था कि  शराबबंदी को लेकर जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मैंने शराब दुकान पर मारा पत्थर एक चेतावनी थी और यह एक शुरुआत है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो बड़ा जन आंदोलन का रूप ले लेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.