सागर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा

Updated on 17-02-2022 06:47 PM

भोपाल संत रविदास जयंती पर सागर के कजलीवन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति पूरे विश्व में अनोखी है। हम दिल समाज और धर्म को जोड़ते हैं, लेकिन भाजपा देश में हमारी संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने में लगी है लोगों को लोगों से लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि सागर स्मार्ट सिटी नहीं, माफिया सिटी बन गई है। सागर ही नहीं, बल्कि पूरी मध्य प्रदेश की सरकार माफिया बनी बैठी है।

आज यहां रेत, शराब, भूमि माफिया जैसे कई माफिया बैठे हुए हैं। जब हमारी सरकार आई थी तब शिवराज सिंह ने मुझे कैसा मध्यप्रदेश सौंपा था यह मैं बता रहा हूं। तब मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी में नंबर वन था। मैंने क्या गुनाह किया था शुद्ध के लिए युद्ध माफियाओं पर कार्रवाई करके। कमल नाथ ने कहा कि आज नौजवान अपने भविष्य के लिए तड़प रहा है। उसके सामने कई चुनौतियां हैं। हमारे मध्य प्रदेश का युवा काम चाहता है क्योंकि यह मध्य प्रदेश का भविष्य है, लेकिन सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के बदले छीन रही है।

मोदी-शिवराज जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाए

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी सरकार कहती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। मैं कहता हूं कि मोदी जी, शिवराज जी, आप जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाया है। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह घोषणा वीर है उनसे जो चाहे घोषणा करवा लो। उनके पाप और घोषणाओं का घडा अब भर गया है।

मोदी शाइनिंग इंडिया की बात करते हैं, बेरोजगारी पर चुप रहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं और राष्ट्र के लोगों को राष्ट्रवाद समझा रहे हैं। यदि उनसे कोई पूछे तो वह शाइनिंग इंडिया, पाकिस्तान या फिर राष्ट्रवाद की बात करने लगते हैं। बेरोजगारी पर वह कोई बात नहीं करते। शिवराज हमेशा कहते हैं कि वह किसान के बेटे हैं, बच्चियों के मामा हैं, लेकिन किसानों के लिए जरूरत के समय खाद-बीज नहीं मिलता और आज मध्य प्रदेश में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है।

भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा है। भाजपा 20 महीनों में जितना हो सके बटोरने में लगी है और उसका विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस को आगे करके कार्रवाई करती है। खुरई में हुई घटना के दौरान भी भाजपा नेताओं ने निर्दोष कांग्रेसियों पर झूठे प्रकरण दर्ज कराएं। सागर और समूचे मध्य प्रदेश की पुलिस से मैं कहना चाहता हूं कि वह अपनी वर्दी की इज्जत करें। आपने जनसेवा की शपथ ली है, लेकिन आज पुलिस की वर्दी तो है लेकिन जेब में भाजपा का फूल रखे है। मैं खुरई के लोगों को भी साफ कह देता हूं की आपके पीछे कांग्रेस है और कमलनाथ है। हमारा समय भी आएगा तो यह नहीं चलेगा।

डॉक्टर गौर को दें भारत रत्न

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह डाक्?टर हरीसिंह गौर की नगरी है। उन्होंने अपने जीवनभर की कमाई शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर दी। आज सागर विश्वविद्यालय में पड़े हुए लोग देश के विभिन्न पदों पर हैं। उन्?होंने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के साथ संविधान बनाने में कार्य किया है। वह सागर के लोगों के दिल में बसते हैं। इसलिए हम सभी की मांग है की डाक्?टर गौर को भारत रत्न दिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.