पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पनागर जबलपुर में 19 अक्टूबर को आम सभा को करेंगे संबोधित

Updated on 19-10-2022 01:09 AM

जबलपुर  (सोनू शर्मा)  : जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जहां विधायक तरुण भनोट, विधायक लखन घनघोरिया,विधायक विनय सक्सेना,राजेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जबलपुर व प्रतिनिधि, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह पत्रकार वार्ता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के 19 अक्टूबर को आगमन को लेकर आयोजित की गई थी।

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ पनागर क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से कई मुद्दों को लेकर चर्चा भी की जाएगी। जिसमें यूरिया घोटाला, महंगाई, 2023 की चुनावी रणनीति सहित भ्रष्टाचार और अन्य कई प्रमुख मुद्दे शामिल हैवही पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक तरुण भनोट ने विपक्ष की भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किए हैं। उनका किसी व्यक्ति विशेष से कोई झगड़ा नहीं है बल्कि वह सरकार जिसने लोगों से वादे तो किए लेकिन कभी उन वादों को पूरा नहीं किया पूरे। प्रदेशवासियों को यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि वर्तमान सरकार ने किस तरह से भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है और एक बार फिर से कमलनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य होंगे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.