पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा

Updated on 12-03-2022 05:55 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। मप्र में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाकात पर उमा भारती ने कहा कि कल शिवराज जी मेरी बात हुई। अब मेरा पूरा फोकस शराबबंदी पर है। शराबबंदी अचानक उत्पन्न भाव नहीं है, बल्कि समाज की स्थित देखने के बाद हुआ है। शिवराज जी से मैंने कहा कि आप पहले निषेध स्थान से शराब दुकान हटाए। उन्होंने कहा कि आप जागरूकता अभियान से शुरू करिए।

-अचानक शराब दुकानों पर पहुंचेंगी उमा भारती

पूर्व सीएम उमा भारती ने आगे कहा कि बैरसिया के पास गुनगा गई तो, शराब दुकान के सामने खड़ी हुई। इतने में ही आसपास लोग गए और बोले दीदी दुकान बंद कराएं। ऐसे ही एक दिन भोपाल की किसी दुकान के सामने जाऊंगी और लोगों से पूछुंगी कि क्या आप शराब दुकान से खुश है। यानी अब उमा भारती अचानक शराब दुकानों पर पहुंचेंगी। गंगा सागर के दर्शन मेरे हो चुके हैं। अब मेरा पूरा फोकस शराबबंदी पर है, सीएम शिवराज से इस विषय पर चर्चा हुई है। शराबबंदी के खिलाफ जागरूकता अभियान से शुरुआत करने पर बात बनी है। शराबबंदी से कोई अटेंशन नहीं चाहिए, लीडर बनना है। शराबबंदी के अभियान को लेकर विधायकों से भी बात करेंगे।

-शिवराज, वीडी बहुत अच्छे व्यक्ति

उमा भारती ने कहा कि शिवराज सिंह, वीडी शर्मा बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। संतुलित जीवन जीते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने जो कहा है कि वह मेरा समर्थन करेंगे, तो वह करें यह राजनीतिक नहीं सामाजिक अभियान है। उमा भारती ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत अच्छे से सरकार चलाई है। उनके नेतृत्व पर कहीं कोई संशय की बात नहीं है। मध्यप्रदेश में भी मैं पूरी ताकत से कैंपेनिंग करूंगी। मैं जो भी करती हूं वह नेता या सीएम बनने के लिए नहीं करती हूं।

-मैं जहां-जहां गई, वहां भी जीत हुई

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर उमा भारती ने कहा कि सबसे पहले में खुशी व्यक्त करती हूं कि सबसे बड़े प्रदेश में यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। मैं जहां-जहां गई, वहां भी जीत हुई है। उत्तराखंड में हमारा अनुमान था कि बनेगी या नहीं, लेकिन वहां भी भाजपा का परफॉर्मेंस बढिय़ा रहा है। भारत अब भाजपामय हो रहा है। 2014 से नई आज़ादी का दौर चल रहा है और लंबा चलेगा। उमा भारती ने कहा कि आगामी चुनाव में राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस बाहर हो जाएगी। एमपी में विपक्ष में बैठने लायक नहीं बचेंगे। यूपी समेत चार राज्यों में विकासवाद और राष्ट्रवाद की जीत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.