पूर्व सीएम कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र

Updated on 17-03-2022 05:06 PM

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने किसानों के हित में किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण और ऋण अदायगी की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। कमलनाथ ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के सहकारी बैंको के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किये जाते है। ऋण की समय पर अदायगी कर देने पर किसानों को कोई ब्याज देय नहीं होता।

इसी के अनुक्रम में इस वर्ष सहकारी समितियों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्डो के नवीनीकरण किये जाने के लिये दिनांक 28 मार्च 2022 को अंतिम तिथि के रूप में नियत किया गया है। अंतिम तिथि के उपरांत किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण कराये जाने पर लंबित ऋण राशि पर ब्याज देय हो जाएगा। जिससे किसान भाईयों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

प्रदेश के अनेक जिलों में विगत मानसून के दौरान अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण खरीफ की फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ एवं किसान भाई आर्थिक संकट में रहा। इसके बाद प्रदेश के अनेक जिलों में ओलावृष्टि और असमय की वर्षा से भी फसलों को नुकसान हुआ है। वर्तमान में रबी की फसल गेहूं को पककर तैयार होने और उसके विक्रय होकर किसान भाई को राशि मिलने में 2 माह तक का समय लग सकता है। उसके बाद ही किसान भाई कृषि ऋण की अदायगी कर सकेगा। इसलिए किसान भाईयों के हित में उचित होगा

 कि उनके कृषि ऋण को जमा करने और किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण किये जाने की तिथि को बढ़ाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि जिला सहकारी समितियों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्डो के नवीनीकरण और ऋण अदायगी की तिथि को गत वर्ष अनसार बनाये जाने का निर्णय लेने का कष्ट करें। ताकि किसान भाईयों पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ पड़े। वे व्यतिक्रमी हुए बिना अपने ऋण की अदायगी कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.