हिजाब विवाद पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह बोले

Updated on 12-02-2022 06:03 PM

भोपाल हिजाब का मुद्दा देशभर में जोर पकड़ता जा रहा है। अब इसमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की भी एंट्री हो गई है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जॉब देने के बजाए हिजाब के मुद्दे में उलझा रही है। भाजपा नए मुद्दों का बिच्छू है। वर्मा घर चलो, घर-घर चलो कार्यक्रम में शामिल होने देवास पहुंचे थे।

वर्मा ने मीडिया से कहा- जब भी कोई गहरा मसला देश में आता है तो भाजपा नई नौटंकी लाती है। इस समय नौजवान आंदोलित हैं। वह मोदी सरकार के फ्रॉड को समझ गए हैं। उन्हें पता चल गया है कि यह सरकार हमें जॉब देने वाली नहीं है। देश में जॉब नहीं मिल रहा है। ऐसे में भाजपा एक एक बात ऐसी उछालती है। अब हिजाब लेकर आए हैं। ये हमें किस ओर ले जा रहे हैं। अपने बिच्छुओं से नए शब्द बुलवाते हैं। मामला उछाल दिया, जिससे जनता में हिजाब चलता रहे और जॉब गायब हो जाए।

कोरोना काल में भी कई चीजें उछाली

वर्मा ने कहा, कोरोना काल में भी अलग-अलग चीजें उछाली गईं। कभी ये मोहन जोदड़ो हड़प्पा की खुदाई से नेहरू-गांधी को जोड़ देते हैं। मोदी सरकार इस तरह की बातों से देश की जनता को क्लोरोफॉर्म देना चाहती है। हिजाब मुद्दे को लेकर कहा, भारत विभिन्न संस्कृति का देश है, सेक्युलर राष्ट्र है, धर्म निरपेक्ष देश है। आप उसकी आत्मा को जख्मी करके नए-नए निर्णय देश की जनता पर थोप रहे हो, यह अन्याय है? मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, जो पहले से होता रहा है। इससे किसी भाई-बहन को तकलीफ हुई क्या, किसी को तकलीफ नहीं हुई, सिर्फ बीजेपी के बिच्छुओं को तकलीफ हो रही है। देश की जनता को वर्तमान हालात से दूर करने के लिए ये इस प्रकार के डायलॉग को उछालते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.