पूर्व जिपं सदस्य की हमले में मौत, पुलिस पर पथराव, दो गम्भीर

Updated on 04-03-2022 05:08 PM

भोपाल प्रदेश के बालाघाट जिले में हुए जानलेवा हमले में घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे की गुरुवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बालाघाट शहर में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। मौत की खबर मिलने के बाद से लोधी समाज के लोग एकजुट हो गए हैं। शाम को जैसे ही शव गोंदिया से बालाघाट लाया गया। भीड़ बढ़ गई। भीड को नियंत्रित करने कोसमी में तैनात पुलिस कर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इसी दौरान भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पथराव से करीब 6 से ज्यादा पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। जबकि दो आरक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय अकेला किरनापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक तोपेश कावरे भीड़ की ओर से हुए पथराव में चोटिल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पथराव में सीएसपी अपूर्व भलावी समेत कुछ और पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। कोसमी में लाठीचार्ज और पथराव के तनाव बढ़ गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बब्बर सेना प्रमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। गंभीर हालत में उन्हें गोंदिया के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित विहिप के जिलाध्यक्ष को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। विहिप के प्रांत मंत्री ललित पारधी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे के बीच पुराना विवाद है।

कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत काली पाट मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकलने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। इस बात की जानकारी विहिप के जिलाध्यक्ष संजीव भाऊ अग्रवाल को लगी तो उसने अपने साथियों के साथ डाली दमाहे के गांव गोंगलई पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। डाली को बचाने गए युवक योगेश मोहारे पर भी आरोपितों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इस पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली है। आवागमन बंद कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.