1 रुपए किलो में मिलेगा फोर्टीफाइड चावल

Updated on 03-07-2022 06:16 PM

भोपाल। एनीमिया बीमारी की रोकथाम के लिए अब सरकार राशन दुकानों से पौषक तत्वों से भरपूर फोर्टीफाइड चावल का वितरण करने जा रही है। प्रदेश स्तर पर फोर्टीफाइड चावल परियोजना को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
दरअसल, फोर्टीफाइड चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन दुकान से एक रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दिया जाएगा।

इस चावल के रखरखाव और उपयोग करने के तरीकों लेकर राशन दुकान संचालकों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही लोगों को फोर्टीफाइड चावल के लाभ के बारे में बताने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। सहायक आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया कि फोर्टीफाइड चावल वितरण को लेकर आदेश चुके हैं। आवंटन जारी होने के बाद जल्द ही राशन दुकानों से इसका वितरण शुरू कराने की प्रक्रिया की जाएगी।


खाद्य विभाग कर रहा वितरण की तैयारी
फोर्टीफाइड चावल के वितरण को लेकर खाद्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि राशन दुकानों से इस समय गेहूं का वितरण बंद कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को महज चावल भर दिया जा रहा है, लेकिन यह चावल फोर्टीफाइड नहीं है। आवंटन के बाद राशन दुकानों से इसका वितरण शुरू हो जाएगा।

 फोर्टीफाइड चावल से तात्पर्य है कि धान की मिलिंग के दौरान चावल में पोषक तत्व आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 को मिलाया जाएगा। पोषक तत्वों के मिश्रण से शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति की जाएगी। बताया गया कि भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने पर एनीमिया जैसे गंभीर रोग हो जाते हैं। खून में आयरन की मात्रा कम होने लगती है। इससे अधिक थकान होना, त्वचा का पीला होना, जीभ, नाखूनों में सफेदी, सांस फूलना आदि जैसी शिकायतें होने लगती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.