MP के सबसे बड़े एंट्री कारोबारी दरक की डमी कंपनियां मिलीं,400Cr+ के लोन दिए

Updated on 30-05-2022 10:05 PM

Indore. प्रदेश के सबसे बड़े हुंडी और एंट्री कारोबारी दरक की 12 से ज्यादा डमी, बोगस कंपनियों के नामों का खुलासा हुआ है। मुंबई की एक कंपनी की चल रही जांच के दौरान आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इन कंपनियों ने इंदौर में एंट्री देने के लिए सबसे चिर परिचित नाम शरद दरक से लोन लिया और यह रकम ब्याज समेत 4 करोड़ से ज्यादा होती है। जानकारी के मुताबिक, दरक ने कुल 400 करोड़ से ज्यादा के लोन दिए। इसमें भोपाल के असनानी बिल्डर के यहां छापे में 300 करोड़ का मामला सामने आया था।

इनकम टैक्स की रिपोर्ट में 50 से ज्यादा बार दरक का नाम आया और इनमें उसकी फर्जी कंपनियों का नाम भी बताया गया है। दरक का नाम मई 2018 में भोपाल के बिल्डर असनानी ग्रुप के यहां हुए छापे में भी आया था। तब टीम ने दरक के यहां जांच की थी, जिसमें बताया जाता है कि 300 करोड़ से ज्यादा की फर्जी एंट्री देने के दस्तावेज मिले थे। इसके बाद से ही दरक से एंट्री लेने वाले कई बड़े ग्रुप, कंपनियां आयकर विभाग की जांच में शामिल हैं। 

परिवार के लोग, दोस्त बने हैं कंपनी के डायरेक्टर 

डमी कंपनियां ग्वालियर, कोलकाता, अहमदाबाद, रायपुर से लेकर कई राज्यों के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी (RoC) में रजिस्टर्ड हैं। इसमें दरक के परिजन रोहित दरक, पूजा दरक और अन्य भी मैनेजिंग डायरेक्टर से लेकर डायरेक्टर तक पदों पर है। 

ये हैं डमी कंपनियां

मेसर्स जयंत सिक्योरिटी एंड फाइनेंस लिमिटेड, मेसर्स जय ज्योति इंडिया प्रा.लि., मेसर्स ऑक्टागोन मीडिया मीट्रिक्स प्रा.लि., मेसर्स रजबाडी रिटेड ट्रेड सिस्टम प्रा. लि., मेसर्स रणजीत सिक्योरिटीज लिमिटेड, मेसर्स सुजलोन सिक्योरिटी प्रा. लि., मेसर्स ईस्ट वेस्ट इंडिया फिनवेस्ट लिमिटेड, मेसर्स जायका मर्चेंडाइस प्रा.लि. हैं। 

नियमों के हवाले और विभाग की अधूरी जांच से कंपनी को मिली राहत 

इंदौर निवासी कारोबारी की मुंबई स्थित एक कंपनी को शरद दरक की कंपनियों से 4 करोड़ की एंट्री लेने के बाद आयकर विभाग ने अतिरिक्त टैक्स डिमांड निकाली थी, जिस पर कंपनी ने इंदौर आयकर ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर दलील दी कि दरक की कंपनियां रिटर्न भर रही थीं, क्रेडिट थी और हमने दरक की कंपनियों से केश की जगह लोन लिया, तो फिर इन्हें फर्जी एंट्री से लोन लेना बोलकर विभाग अतिरिक्त टैक्स डिमांड नहीं निकाल सकता। इस तर्क को ट्रिब्यूनल ने सही माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.