बेरोजगारों को ठगने वाले चार आरोपियों को गुजरात से दबौचा

Updated on 02-03-2022 05:08 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश के बेरोजगारों को ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गुजरात के सूरत से दबौच लिया गया है। ये बदमाश बेरोजगारों को ऑनलाइन डाटा एंट्री की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगते थे। साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगारों को पहले फर्जी पोर्टल के माध्यम से काम दिलवाते थे, फिर काम नहीं होना बताकर विभिन्न् प्रकार से शुल्क के नाम रुपये रुपए ऐंठ लेते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपितों ने पिछले एक साल के भीतर करीब 95 लोगों के साथ 25 लाख की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक इस मामले की शिकायत चूनाभट्टी निवासी अंशिका शर्मा ( 27 ) ने पिछले साल जून में साइबर पुलिस से की थी। अंशिका ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके कंपनी मे आनलाईन डाटा एन्ट्री मे जॉब कराया और फिर कंपनी के अनुरूप काम नहीं होना बताकर रजिस्ट्रेशन चार्ज, करेंसी एक्सचेंज, प्रोसेसिंग फीस कॉन्ट्रेक्ट के हिसाब से काम ना करने पर वकील कोर्ट का फर्जी नोटिस देकर 60 हजार 820 रुपए ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में आरोपी चन्दन बाबू भाई लाठिया, चिन्तन बगानी, शुभम सिंह और समाधान मधुकर को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित सूरत गुजरात के रहने वाले हैं। आरोपित चंदन बीई पास है और काल सेंटर चलाता था, जबकि बाकी तीनों काल सेंटर पर काम करते थे। आरोपितों द्वारा आनलाइन डाटा निकाल कर लोगों को फर्जी मोबाईल से काल करके कंपनी मे डाटा एंट्री की जॉब का प्रलोभन देते थे। अगर कोई रूपये देने से इंकार करता था तो वह फर्जी वकील और कोर्ट का नोटिस भेजते थे। आरोपितों के पास से दो लैपटाप, 11 मोबाइल फोन और सात एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.