राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का चौथा दिन

Updated on 05-10-2022 04:45 PM

भोपाल

राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के चौथे दिन वन विहार स्थित विहार वीथिका में "विकास ही पर्यावरण असंतुलन का कारण है" पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें 32 प्रतिभागी ने अपने विचार रखे।

सुबह के सत्र में 6 बजे हुए पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर में सेम गर्ल्स कॉलेज एवं वी.एन.एस. कॉलेज के 65 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षी दर्शन किये। इनमें प्रमुख लार्ज ग्रे बैबलर, ओरिएंटल डार्टर, स्मॉल मिनीवेट, स्पॉटेड डव, लॉफिंग डव, ग्रे हैरान, लिटिल कार्मोरेंट, पर्पल हैरान, नाईट हैरान, कॉमन आयोरा, ग्रे हार्नबिल, व्हाईट थ्रोटेड वॉटर हेन एवं पोंड हैरॉन आदि को देख प्रतिभागी उत्साहित हो उठे।

पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, ए.के.खरे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालक वन विहार श्रीमती पदम प्रिया बालकृष्णन् भी उपस्थित थी। संचालन सहायक संचालक वन विहार एस.के.सिन्हा ने किया।

विजयादशमी के आयोजन

विजयादशमी के दिन प्रात: 6 बजे पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर होगा। अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में सभी आयु वर्ग हेतु वन विहार स्थित विहार वीथिका में प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाईल्ड एनिमल थीम पर मेंहदी प्रतियोगिता एवं दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाईल्ड एनिमल थीम पर ही पॉम पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। साथ ही विहार वीथिका में प्रात: 11:30 बजे से "गिद्दों का संरक्षण भी बाघ संरक्षण के समान महत्वपूर्ण है" विषय पर शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.