बिचौलियों से मुक्ति का अचूक बाण है एफपीओ : मंत्री पटेल

Updated on 06-09-2022 05:16 PM
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है किसान उत्पादक संगठन बिचौलिया से मुक्ति का अचूक बाण है। मध्यप्रदेश में किसान उत्पाददक संगठन (एफपीओ) बनाने का काम किसानों के समूह द्वारा किया जा रहा है। मंत्री पटेल सोमवार को हरदा में माँ रेवा किसान उत्पादक संगठन के 300 छोटे किसानों से रू-ब-रू हुए।

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि में नए आयाम स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। इन्हीं में से एक किसानों को उनकी उपज का समुचित लाभ दिलाने के लिए एफपीओ का गठन है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए देश में 10 हजार किसान उत्पादक संगठन बनाने निर्णय लिया गया है। इस लक्ष्य को वर्ष 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री पटेल ने एफपीओ के अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएँ दी। कृषि विभाग के अधिकारियों को एपीओ को बेहतर प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि जब किसान अकेला अपनी उपज बेचने जाता है तो उसका मुनाफा बिचौलियों को मिलता है। किसान उत्पादक संगठन, किसानों की आय दोगुना करने और बिचौलियों से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि एफपीओ से किसानों को उनके उत्पाद के अच्छे भाव मिलते हैं। एफपीओ, किसानों की उपज को सार्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग करने के साथ ही मार्केटिंग के लिए भी स्वतंत्र रहता है, जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.