विद्यार्थियों को अधिकारी बनाने दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग - डॉ. मिश्रा

Updated on 27-02-2022 05:37 PM

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय प्रशासनिक एवं राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था सिविल लाईन स्थित आध्यत्मिक भवन में की जायेगी। इसका व्यय राज्य शासन वहन करेगा। नि:शुल्क कोचिंग केन्द्र मार्च माह से शुरू हो जायेगा। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया के शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना में एक दिवसीय करियर मेले का शुभारम्भ कर संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में कैरियर अवसर मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी रूचि अनुसार क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी। गृह मंत्री ने कहा कि दतिया शिक्षा के मामले में हब बनता जा रहा है। गृह मंत्री ने महाविद्यालय भवन की पुताई हेतु राशि प्रदाय करने, पाँच बालिकाओं के लिए सिलाई मशीन एवं महाविद्यालय परिसर में ट्यूब बेल खनन कराने की घोषणा भी की।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता के मामले में हमें दतिया को टॉपटेन शहरों की श्रेणी में लाना है। उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि 27 फरवरी को शहर में प्रातः 10 बजे सुपर क्लीन संडे कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर के आस-पास की सफाई करें। उन्होंने अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

- वन स्टॉप सेंटर का किया लोकार्पण

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने भारत सरकार की सहायता से महिला एवं बाल विकास विभाग के 48 लाख की राशि से निर्मित वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमें जो भी शक्ति मिली है, उसमें नारी का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी का सम्मान होता है। उस देश की संस्कृति का उत्थान होता है। भारतीय संस्कृति में माँ का विशेष महत्व है, इसलिए धरती को माँ का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी है उसके पीछे उनकी माँ के द्वारा दिए हुए संस्कार, शिक्षा एवं आशीर्वाद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.