मुख्यमंत्री श्री चौहान से फ्रांस के राजदूत श्री इमानुएल लेनिन मिले

Updated on 04-06-2022 06:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर फ्रांस के राजदूत श्री इमानुएल लेनिन ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री इमानुएल लेनिन का मध्यप्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन, औद्योगिक विकास, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य,प्राकृतिक कृषि और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विशेष परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में फ्रांस की विभिन्न कम्पनियों ने रूचि व्यक्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में फ्रेंच और हिंदी के परस्पर शिक्षण के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री लेनिन को बताया कि प्रदेश के ओंकारेश्वर में 660 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। प्रदेश में 3 विश्व धरोहर स्थल के विकास की पहल हुई है। खजुराहो, भीमबैठका और सांची में पर्यटन विकास के साथ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में प्रदेश की पहचान बनी है। सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने की योजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी फ्रांस के राजदूत श्री लेनिन से भेंट सामान्य न होकर ऐतिहासिक हो और मध्यप्रदेश इससे लाभान्वित भी हो , इस दिशा में प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर फ्रांस के राजदूत ने मध्यप्रदेश की यात्रा को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार भोपाल आए हैं।शहर बहुत सुंदर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.