गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं

Updated on 22-08-2026 03:51 PM

इंदौर। गहोई वैश्य महिला मंडल, इंदौर द्वारा सावन के पावन अवसर पर इंदौर में “गोपी थीम” पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल की महिला सदस्यों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंडल की अध्यक्ष संध्या गुप्ता ने बताया कि सावन के उल्लास और उमंग को खास बनाने के उद्देश्य से इस बार कार्यक्रम को गोपी थीम पर आयोजित किया गया। महिला सदस्य आकर्षक गोपी वेशभूषा में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरा आयोजन कृष्णमय और भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जूही भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्हें इंदौर में ‘फर्स्ट लेडी ऑफ इंदौर’ के रूप में जाना जाता है। रेडियो पर ‘सुपर वुमन शो’ के माध्यम से उन्होंने महिलाओं के संघर्ष, प्रेरणादायी यात्राओं और उपलब्धियों को हजारों लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं गौ सेवा जैसे सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। मंडल की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नृत्य, संगीत, मनोरंजक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोपी के रूप में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। सभी सदस्यों ने आपसी मेलजोल, हंसी-खुशी और उत्साह के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर शिखा खरया, जिन्हें हाल ही में “मिसेज इंडिया ग्लोबल 2026” का सम्मान प्राप्त हुआ है, का गहोई वैश्य महिला मंडल, इंदौर द्वारा सम्मान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को गहोई समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए मंडल की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ संरक्षक बसंती खरया, किरण पहाड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना नोगरैया, सचिव रत्ना चौदहा, संजरी चौदहा तथा कोषाध्यक्ष तृप्ति खरया सहित मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई।

अध्यक्ष संध्या गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, आपसी सद्भाव एवं आत्मीयता बढ़ाना तथा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
इंदौर। गहोई वैश्य महिला मंडल, इंदौर द्वारा सावन के पावन अवसर पर इंदौर में “गोपी थीम” पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल की महिला सदस्यों ने…
 22 August 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश की पहचान सिर्फ उसके ऐतिहासिक शहरों और पर्यटन स्थलों से नहीं, बल्कि हर इलाके के अपने खास स्वाद से भी है। ग्वालियर की बेडमाई पूरी और आलू की…
 21 August 2026
भोपाल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्या पढ़ना है, यह जानना सफलता की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा है। अपनी मौजूदा स्थिति, अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों…
 17 August 2026
भोपाल : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, महिला व्यवसायियों को नए अवसरों से जोड़ने और उनके उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘राखी रनवे 2026’…
 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
Advt.