भोपाल : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, महिला व्यवसायियों को नए अवसरों से जोड़ने और उनके उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘राखी रनवे 2026’ का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2026 तक मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में किया जाएगा। चार दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ड्रीम , बिल्ड & लीड के विचार के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। समृद्धि वीमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित और एम एस एम ई , भारत सरकार के पी एम एस (Procurement and Marketing Support) स्कीम के तहत समर्थित इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमी अपने व्यवसाय, उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शित करेंगी। आयोजन के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता की जानकारी, B2B कनेक्ट और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की शुरुआत 20 अगस्त को शाम 5 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन, आयोजन समिति का संबोधन और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में भोपाल की माननीय महापौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समृद्धि वीमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा निगम ने बताया समारोह के बाद नेटवर्किंग का आयोजन होगा।दूसरे दिन बिजनेस ग्रोथ और वित्तीय सहायता पर होंगे महत्वपूर्ण सत्र 21अगस्त को दिन की शुरुआत लायंस क्लब की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक “गुड पैकेजिंग अट्रैक्ट्स , स्ट्रांग ब्रांडिंग बिल्डस ट्रस्ट , सोशल मीडिया ग्रोज योर बिज़नेस” विषय पर विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें शुभा स्मार्ट पैकेजिंग, पूजा निगम ब्रांड बनाने की प्रक्रिया, दीक्षा भदौरिया व्यवसाय को ऑनलाइन ले जाने के महत्व और पल्लवी भार्गव उत्पाद की बेहतर एवं स्मार्ट फोटोग्राफी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देंगे। शाम 5 से 6 बजे तक “Empowering ड्रीम्स थ्रू फाइनेंशियल असिस्टेंस” विषय पर सत्र होगा, जिसमें DICCI (दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री ), SBI, SIDBI और कोटक से जुड़े प्रतिनिधि महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं व्यवसाय के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे।
तीसरे दिन : परंपरा, आधुनिक डिजाइन और B2B नेटवर्किंग पर रहेगा फोकस 22 अगस्त को LUB वीमेन की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर 2 से 3 बजे तक *“Threads ऑफ ट्रेडिशन , डिज़ाइन्स ऑफ Tomorrow”* विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें श्रीमती. उमंग श्रीधर , श्रीमती. रेनू नायक , श्रीमती. अनामिका सिंह और श्रीमती. सुनीता स्थापक अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगी। शाम 4 से 5 बजे तक विशेष B2B नेटवर्किंग सेशन होगा, जिसमें Mrs. चिनार कोठरी , जोनल मैनेजर ,फैबइंडिया लि.और श्रीमती. पविता दंग , डायरेक्टर , नखराली रूट्स प्रमुख रूप से शामिल होंगी। शाम 6 से 7 बजे तक जीजी माँ दीप्तिपरमेश्वरी द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
अंतिम दिन समापन समारोह : 23 अगस्त को FTS ग्रुप की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ चौथे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।अंतिम दिन *राकेश सिंह शुक्ला (केबिनेट मंत्री, नवीन एवं नवकरण ऊर्जा विभाग ) विशेष रूप से शामिल होंगे* दोपहर 3 से 4 बजे तक वालंटियर्स प्रशंसा & सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद क्लोज़िंग सेरेमनी क्लोज़िंग सेरेमनी में वोट ऑफ थैंक्स , समापन संबोधन के साथ चार दिवसीय आयोजन का समापन होगा। राखी रनवे 2026’ के माध्यम से महिला उद्यमियों को केवल अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें नेटवर्किंग, ब्रांडिंग, डिजिटल उपस्थिति, वित्तीय सहयोग, B2B कनेक्शन और नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने व्यवसाय को पहचान दिलाने के साथ-साथ नए बाजार और नए सहयोग के रास्ते तलाश सकें।