एसेंशिया लक्ज़री होटल में शुरू हुआ ‘एमपी स्टेट हाईवे’ फूड फेस्टिवल, एक ही जगह मिलेगा पूरे प्रदेश का स्वाद

Updated on 22-08-2026 11:37 AM

इंदौर: मध्यप्रदेश की पहचान सिर्फ उसके ऐतिहासिक शहरों और पर्यटन स्थलों से नहीं, बल्कि हर इलाके के अपने खास स्वाद से भी है। ग्वालियर की बेडमाई पूरी और आलू की सब्जी से लेकर भोपाल के पारंपरिक स्वाद, जबलपुर की मिठास और मालवा के जायकों तक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की अपनी अलग फूड पहचान है। इन्हीं क्षेत्रीय स्वादों को एक जगह लाने के उद्देश्य से एसेंशिया लक्ज़री होटल इंदौर में ‘एमपी स्टेट हाईवे’ फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। 20 से 30 अगस्त तक शाम 7:30 बजे से ब्लू साल्ट एंड कॉफी में होने वाले इस फेस्टिवल में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही मेन्यू में शामिल किया गया है।

फेस्टिवल में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय स्वादों को एक साथ पेश किया जा रहा है। मेन्यू में स्थानीय व्यंजनों के साथ ऐसे पारंपरिक स्वाद भी शामिल हैं, जो संबंधित शहर या क्षेत्र की पहचान माने जाते हैं। फूड फेस्टिवल की थीम मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से होकर गुजरते एक हाईवे की तरह रखी गई है, जिसमें हर पड़ाव के साथ एक अलग शहर और उसका खास स्वाद सामने आता है।

फेस्टिवल में मालवा, चम्बल, निमाण और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों के स्वाद को प्रमुखता दी गई है। उद्देश्य सिर्फ अलग-अलग व्यंजन परोसना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के खान-पान की विविधता को एक ही जगह पर सामने लाना है। इसके जरिए स्थानीय व्यंजनों और उनसे जुड़े क्षेत्रीय स्वादों को शहर के लोगों और बाहर से आने वाले मेहमानों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

एसेंशिया लक्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने कहा, “मध्यप्रदेश का खान-पान बहुत विविध है और हर क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों के पीछे अपनी एक कहानी और स्वाद की पहचान है। इस फूड फेस्टिवल में हमारी कोशिश रही है कि इन स्वादों को उनके मूल अंदाज के करीब रखते हुए मेन्यू में शामिल किया जाए। अलग-अलग क्षेत्रों के व्यंजनों को एक साथ तैयार करना हमारी फूड टीम के लिए भी एक अलग तरह का अनुभव है।”

एसेंशिया लक्ज़री होटल इंदौर के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा, “किसी प्रदेश की संस्कृति को समझने का एक रास्ता उसके खान-पान से भी होकर जाता है। मध्यप्रदेश में कुछ ही दूरी पर स्वाद और खाने की शैली बदल जाती है। एमपी स्टेट हाईवे की कल्पना इसी विविधता को एक अनुभव में जोड़ने की थी, ताकि मेहमान एक ही जगह पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद को जान और महसूस कर सकें।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
इंदौर। गहोई वैश्य महिला मंडल, इंदौर द्वारा सावन के पावन अवसर पर इंदौर में “गोपी थीम” पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल की महिला सदस्यों ने…
 22 August 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश की पहचान सिर्फ उसके ऐतिहासिक शहरों और पर्यटन स्थलों से नहीं, बल्कि हर इलाके के अपने खास स्वाद से भी है। ग्वालियर की बेडमाई पूरी और आलू की…
 21 August 2026
भोपाल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्या पढ़ना है, यह जानना सफलता की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा है। अपनी मौजूदा स्थिति, अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों…
 17 August 2026
भोपाल : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, महिला व्यवसायियों को नए अवसरों से जोड़ने और उनके उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘राखी रनवे 2026’…
 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
Advt.