गांधी दर्शन आज भी विश्व में सर्वाधिक प्रासंगिक : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 03-10-2022 05:01 PM

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांधी दर्शन आज भी संपूर्ण विश्व में सर्वाधिक प्रासंगिक है। संपूर्ण विश्व यह कहता भी है और मानता भी है। विश्व में शांति के प्रकाश के दर्शन के लिए गांधी जी आज भी प्रकाश स्तंभ का कार्य कर रहे हैं। यह विचारणीय है कि हम गांधी जी को मानते हैं पर गांधी जी की बातों को नहीं मानते। यदि हम उनकी छोटी-छोटी बातों का अनुसरण करें, उन्हें आचरण, विचार और व्यवहार में लाएँ तो चमत्कार हो सकता है। मुख्यमंत्री चौहान गांधी जयंती पर रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर के रोशन लाल तथा वरूण शर्मा को वर्ष 2021 का राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान प्रदान किया। सम्मान में समिति को 10 लाख रूपए की सम्मान निधि, शाल, श्रीफल और प्रशस्ति- पत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने धर्मपाल शोधपीठ द्वारा प्रकाशित “गांधी के बाद विश्व में गांधीवाद” पुस्तक का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता, नशे से दूरी, माँ- बहन -बेटी का सम्मान और प्रतिदिन पेड़ लगाने जैसी बातों का निरंतर अनुसरण कर हम अपने देश, प्रदेश और समाज में बदलाव ला सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता, जन-आंदोलन बना है। प्रधानमंत्री मोदी शांति के लिए भी विश्व स्तर पर प्रयासरत हैं। मध्यप्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह गांधी जी के दर्शन को व्यवहार में लाने का प्रयास है। हममें से प्रत्येक व्यक्ति गांधी जी के संदेशों में से किसी एक संदेश को मानने के लिए प्रतिबद्ध हो और उसका अपने जीवन में निरंतर पालन करें तभी हमारा गांधी जयंती मनाना सार्थक होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने "जय जवान-जय किसान" का नारा देकर देश में आशा और ऊर्जा का संचार किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी ने "जय विज्ञान" का नारा दिया और प्रधानमंत्री मोदी "जय अनुसंधान" का नारा देकर देश को प्रगति पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.