लहसुन उत्पादक किसान संगठित नहीं हैं इस कारण उनके साथ अन्याय नहीं हो – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 10-09-2022 05:12 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लहसुन उत्पादक कृषकों को फसल के उपयुक्त दाम दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। लहसुन उत्पादक किसान संगठित नहीं हैं इस कारण उनके साथ अन्याय नहीं हो। लहसुन के सही दाम दिलवाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर कार्यवाही करे। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की मंडी समितियों में लहसुन की आवक और उसके मूल्य की स्थिति के संबंध में निवास कार्यालय में बैठक में चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण अजीत केसरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इस उद्देश्य से मंडियों में ग्रेडिंग की व्यवस्था स्थापित की जाए। साथ ही पश्चिम बंगाल, कर्नाटक सहित जिन राज्यों में लहसुन की माँग रहती है, वहाँ राज्य सरकार की ओर से प्रतिनिधि-मंडल भेजा जाए। बैठक में बताया गया कि देवास, धार, मंदसौर, नीमच, रतलाम और उज्जैन की मंडियों में ग्रेडिंग मशीन लगाई जाएगी। जारी वर्ष 2022-23 में अप्रैल से सितम्बर तक की अवधि में मंडियों में लहसुन की आवक गत वर्षों की तुलना में अधिक रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.