समय-सीमा में करवायें मतपत्र मुद्रण की कार्यवाही : सचिव राज्य निर्वाचन आयोग

Updated on 15-06-2022 07:42 PM

मतपत्रों का मुद्रण समय-सीमा में करवायें। मतपेटियों की उपलब्धता का आकलन फिर एक बार कर लें। अभ्यर्थियों की संख्या जिन वार्डों में अधिक है, वहॉं मतपत्र का साइज बड़ा होने से मतपेटियों की संख्या बढ़ानी पड़ सकती है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने यह निर्देश नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा में दिए। श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की।

श्री सिंह ने मतदान दल गठन, परिवहन एवं वर्षा ऋतु के परिपेक्ष में मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहित करने के लिए उपयुक्त स्थल के चयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पानी से बचाव के लिए आयोग के निर्देशानुसार ई.व्ही.एम. और मतपेटियों के लिए पॉलीथिन बैग क्रय करने की कार्यवाही जल्द करें।

महापौर और पार्षद पद के अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर रखें नजर

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री सिंह ने कहा नगरीय निकाय निर्वाचन में महापौर और पार्षद पद के अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर पैनी नजर रखें। इनके व्यय लेखा का संधारण आयोग के निर्देशानुसार करें। पेड न्यूज की सतत मॉनीटरिंग हो।

इस दौरान ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.