बांध की क्षतिग्रस्त नहरों की कराएँ शीघ्र मरम्मत

Updated on 24-03-2022 05:17 PM

भोपाल। जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को इटारसी के ग्राम तवानगर स्थित एचईजी विश्राम गृह में जल संसाधन विभाग की समीक्षा की।

मंत्री सिलावट ने बैठक में जिले के सिवनी मालवा ब्लॉक में 148 करोड़ रूपये की झारबीड़ी सिंचाई योजना को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से काम करें।

 विधायक सिवनी-मालवा प्रेम शंकर वर्मा एवं विधायक सोहागपुर विजय पाल सिंह ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र में नहरों के सुचारू संचालन के संबंध सुझाव दिए।  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग शिशिर कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री सिलावट ने तवा बांध का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को बांध सुरक्षा का आडिट कराने के साथ क्षति ग्रस्त नहरों को सुधारने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थित में पानी का अपव्यय हो। मूंग फसल की सिंचाई के लिए हरदा एवं नर्मदापुरम के सभी किसानों को समान रूप से लाभान्वित किया जाए।

 मंत्री श्री सिलावट ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर नहरों के आस-पास अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्य-योजना बनाकर नहरों के आस पास सघन पौधारोपण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि विभागीय अधिकारी रोस्टर बनाकर नियमित नहरों का निरीक्षण करें।

मंत्री श्री सिलावट ने किसानों को नरवाई के फायदे और उसके बेहतर उपयोग के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा करने को कहा। साथ ही जिले में नरवाई नही जलाई जाए इससे लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.