राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आधारभूत ज्ञान दें विद्यार्थियों को - प्रमुख सचिव श्रीमती शमी

Updated on 23-05-2022 06:52 PM

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 14 खेल का आधारभूत ज्ञान विद्यार्थियों को दें। शालाओं में उपलब्ध संसाधन और मैदान का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों में खेल के प्रति रूचि पैदा करें। प्रमुख सचिव श्रीमती शमी सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार आवासीय विद्यालय में भोपाल संभाग के खेल प्रभारी शिक्षकों के 5 दिवसीय प्रशिक्षण का जायजा ले रही थी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके द्वारा दिया गया प्रारंभिक ज्ञान ही विद्यार्थियों के अंदर भावी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का बीज बोएगा। 

राज्य में सभी संभागीय मुख्यालयों पर प्रशिक्षण चल रहे हैं। इसमें शालाओं के प्रभारी शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 14 खेल का आधारभूत ज्ञान दिया जा रहा है। प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने सभी विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से फीडबेक भी लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक योजना बनाए कि आने वाले सत्र में किस प्रकार विद्यार्थियों को खेलों में प्रशिक्षित करेंगे। श्रीमती रश्मि शमी ने सभी शिक्षकों को खेलों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ से अवगत कराते हुए खेल पीरियड का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.