उद्योगों में स्थानीय युवाओं के नियोजन को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 30-06-2022 05:46 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उद्योगों की स्थापना और पुरानी औद्योगिक इकाइयों के कार्य विस्तार के समय स्थानीय युवाओं के नियोजन पर प्राथमिकता से विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा निवेश संवर्धन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नई इकाइयों की स्थापना पर उद्योग नीति के प्रावधानों के अनुसार भरपूर सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन इकाइयों में जनजाति बहुल क्षेत्रों में जनजाति वर्ग के पात्र बेटे-बेटियों को रोजगार का अवसर दिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर निवेश संवर्धन पर मंत्रि- परिषद समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थापित होने वाली नवीन इकाइयों को प्रावधान अनुसार दी जाने वाली सुविधाओं संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नीमच जिले के भीमपुरा में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सात हजार करोड़ रूपए की लागत से देश में अपनी तरह के दूसरे संस्थान की स्थापना और धार जिले के मनावर में सीमेंट संयंत्र की इकाई के विस्तार सहित अन्य निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बताया गया कि मनावर संयंत्र की लागत 975 करोड़ रूपए है। वर्तमान में संयंत्र से एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है। इकाई के विस्तार होने पर 300 अतिरिक्त लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीति अंतर्गत आवश्यक सुविधाएँ देने के निर्देश प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय कुमार शुक्ला को दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.