सोमवार से दो घंटे ओपीडी बंद रखेंगे जीएमसी के डॉक्टर

Updated on 03-04-2022 07:57 PM

भोपाल सातवें वेतनमान का एरियर देने की मांग कर रहे गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी) के डॉक्टरों से पांचवे दिन भी चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से बातचीत करने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया है। नाराज चिकित्सकों का 29 मार्च से आंदोलन चल रहा है। वहीं डीन डा. अरविंद राय ने जरूर जल्दी एरियर दिलाने का भरोसा दिलाया है, लेकिन डाक्टर ठोस समाधान की मांग पर अड़े हैं।

दूसरे मेडिकल कालेज के चिकित्सक भी इस मामले में जीएमसी के डाक्टरों के साथ हैं।जीएमसी चिकित्सा शिक्षक संघ ने तय किया है कि सोमवार से दोपहर 12 से दो बजे के बीच दो घंटे के लिए ओपीडी बंद रखेंगे। उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को एक-एक घंटे के लिए ओपीडी में सेवाएं नहीं दी थीं। अब सोमवार से दो घंटे ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ना तय है।

इस दौरान ओपीडी में सीनियर रेसीडेंट या जूनियर डाक्टर ही मिलेंगे। डीन का कहना है कि सर्विस बुक का सत्यापन नहीं हो पाने की वजह से एरियर भुगतान में दिक्कत आई है। इसमें यह देखा जाता है कि जो वेतनमान मिला है, वह सही है या नहीं। ट्रेजरी द्वारा यह काम किया जाता है।

सत्यापन करीब छह महीने पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन वित्त विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस मुद्दे पर बातचीत नहीं होने की वजह से यह मामला अटका हुआ था। अब डाक्टरों ने आंदोलन शुरू किया तो सत्यापन भी शुरू हो गया है। सोमवार तक यह काम पूरा हो जाएगा। डीन के आश्वासन के बाद भी चिकित्सा शिक्षक आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

 उनका कहना है कि विदिशा में छह महीने पहले यह काम हो गया था, लेकिन एरियर अभी मिला है। ऐसे में सत्यापन का यह मतलब नहीं कि एरियर मिल जाएगा। इस बारे में जीएमसी चिकित्सा शिक्षक संघ के सचिव डा. अविनाश ठाकुर का कहना है कि सत्यापन का काम छह महीने पहले किया जा सकता था। मार्च अंत तक भी हो जाता है तो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से भुगतान हो सकता था। सिर्फ डीन से इस संबंध में बात हुई है, लेकिन जब तक कोई ठोस हल नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.